सचिवालय संघ के चुनावों में महासचिव समेत सभी पदों पर दावेदारों को लेकर स्थिति साफ; जाने पूरी खबर

सचिवालय संघ के चुनावों में अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी पदों पर दावेदारों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर तीन तो महासचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर तीन और संयुक्त सचिव के दो पद पर भी तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनका प्रचार भी तेज हो गया है। बुधवार को सचिवालय में नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट कर रहा गया है। इनमें मौजूदा अध्यक्ष दीपक जोशी, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी और बलवंत सिंह जयाड़ा शामिल हैं। महासचिव पद पर किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में मुकाबला अब वर्तमान महासचिव राकेश जोशी, पूर्व महासचिव प्रदीप पपनै, व्योमकेश दूबे और विमल जोशी के बीच होगा।

उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद प्रसाद भट्ट, विजेंद्र सिंह और सुनील लखेड़ा मैदान में डटे हुए हैं।कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल बची सिंह ने नामांकन किया था उनका अब निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। संयुक्त सचिव पद के दो पदों के लिए अनिल कुमार उनियाल, चंदन सिंह बिष्ट और शुभम मैदान में हैं। प्रचार सचिव पद पर केवल राकेश सिंह महर और संप्रेक्षक पद पर अरविंद कुमार का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। कार्यकारिणी सदस्य के 16 पदों के सापेक्ष केवल तीन पदों पर ही नामांकन हुआ था। ऐसे में लेखा संवर्ग से अमित शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर संवर्ग से संदीप सिंह बिष्ट और सचिवालय सहायक संवर्ग से जगत सिंह डसीला का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनके निर्वाचन की घोषणा चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *