कोरोना काल के दौरान गोद लिए गॉंवों में SDRF full action में , जाने कितने गॉंवों को SDRF ने लिया गोद और क्या-क्या सेवाएं दी जा रही

SDRF पुलिस कोविड संकट काल में जनमानस की वेदना को समझती है और इसे न्यूनतम और समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। ज्ञातव्य हो कि SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 20 गावो को कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत गोद लिया है। जिसमे से 14 गढ़वाल मंडल ओर 6 गाँव कुमाऊँ मंडल में स्थित है


वर्तमान में SDRF पुलिस द्वारा सभी गोद लिए गाँवों में अनेक स्तर पर कोविड सुरक्षा कवच अभियान चलाया जा रहा है जो मिशन हौशला के अंतर्गत ही एक कड़ी है

 


SDRF बल के द्वारा प्रथम दिवस सभी गोद लिए गावों को भली भांति सेनेटाइज किया, तद्पश्चात अन्य दिवसों में प्राथमिकता के आधार पर थर्मल स्केंनिग ओर एंटीजन टेस्ट किया, द्वितीय क्रम में जवानों के द्वारा सम्पूर्ण गाँव में जरूरतमन्द को आवश्यक मेडिसिन, सेनेटाइज और मास्क का वितरण किया, वर्तमान में सम्पूर्ण गाँवों में ग्रामीणों को मास्क पहनने और सेनेटाइज का उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है,साथ ही घरों में रहने और सामाजिक दूरी के नियम और आवश्यकता की जानकारी भी जवानों के द्वारा दी जा रही है।


इस अभियान को ग्रामीणों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है उनके शब्दो मे इस प्रकार की पहल एक सुरक्षा का एहसास देती है और आत्मविश्वास बढाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *