बिजली निजीकरण और अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ कर्मचारी, 12 फरवरी को देशभर में होगा ‘लाइटनिंग एक्शन’
बिजली क्षेत्र के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल-2025 के विरोध में देशभर के बिजली अभियंता और कर्मचारी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआइपीईएफ) ने इसकी औपचारिक सूचना केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को दे दी है।
वहीं, उत्तराखंड में पावर सेक्टर से जुड़ी जमीनों को व्यावसायिक कार्यों के लिए दिए जाने के सरकारी आदेश ने आंदोलन को और उग्र बना दिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में ऊर्जा के निगमों की संपत्तियां निजी हाथों में सौंपने के विरुद्ध में कार्मिक मुखर हैं।

