CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में योग नीति लागू करने के बाद सरकार पांच नए योग धाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार आयुष वेलनेस और योग वेलनेस सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। राज्य सरकार योग व आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई और योजनाएं बना रही है।
शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परमार्थ निकेतन में 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि योग भारत की पुण्य भूमि से निकली प्राचीन और महान विधा है। पूरे विश्व के करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान है, जो आत्मिक शांति प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में रखने के बाद आज 180 से अधिक देशों में योग का व्यापक अभ्यास हो रहा है। उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि योग और अध्यात्म की भूमि भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *