योगी आदित्यनाथ ने CM धामी की मुक्तकंठ से की प्रशंसा, बोले- उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है

योगी आदित्यनाथ ने CM धामी की मुक्तकंठ से की प्रशंसा, बोले- उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को मुक्तकंठ से सराहा भी और समर्थन भी दिया।

बोले, विकास का वास्तविक अर्थ केवल भौतिक प्रगति नहीं, बल्कि संस्कारों, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के साथ संतुलित ढंग से आगे बढ़ना है। देवभूमि आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। यह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनता इंटर कालेज यमकेश्वर, पौड़ी के नवनर्मित भवन के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने स्थापना की रजत जयंती के बाद विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।
राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 का उल्लेख करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था आज बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।

यह नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाने पर केंद्रित है। गुरुकुल परंपरा से प्रेरित भारतीय शिक्षा प्रणाली सदैव संस्कार, आत्मनिर्भरता और परिश्रम पर आधारित रही है और आज उसी परंपरा को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *