विस अध्यक्ष ने किया हेमलता,कविता,आशा और मधु के काम को सम्मानित

षिकेश 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही महिलाओं को सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
: अवसर पर आस संस्था, गुमानीवाला की सचिव सुश्री हेमलता जोकि विगत 20 वर्षों से क्षय रोग ग्रस्त बालिकाओं-बालकों के स्वास्थ्य उपचार व पोषण मैं कार्य कर रही है एवं महिला हिंसा का महिला शक्ति से जुड़े सभी विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है,श्रीमती कविता ध्यानी एवं आशा नेगी जिन्होंने महिलाओं के 400 स्वयं सहायता समूह बनाकर महिला स्वावलंबन स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं एवं श्रीमती मधु असवाल जो कि गंगा संरक्षण, पर्यावरण प्रौढ़ शिक्षा पर स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से कार्य कर रही हैं,इन सभी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
