गोपेश्वर पहुंचने पर हुआ CM पुष्कर धामी का जोरदार स्वागत, CM धामी ने कहा कुछ ऐसा।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुंचे। गोपेश्वर पहुंचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही जिलाधिकारी हिमाशु खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पी.जी कॉलेज गोपेश्वर के व्यायमशाला पहुंचकर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड बने 21 साल हो गए हैं जब हम राज्य 25 वर्ष में होगा तो हिन्दुस्थान का आदर्श राज्य होगा जो भी घोषणा प्रदेश सरकार ने की है वे सब धरातल पर दिख रही हैं।