सत्‍ता संग्राम में किसे मिलेगी जीत-किसकी होगी हार, 10 मार्च को आएंगे परिणाम

उत्‍तराखंड में 14 फरवरी को लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभा चुकी जनता को अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद जनता जर्नादन का इतंजार ज्‍यादा बढ़ गया है।

18 मार्च को समाप्‍त हो रहा है वर्तमान सरकार का कार्यकाल:
आगामी 10 मार्च को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। पांच राज्‍यों यूपी, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा सात चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में दूसरे चरण 14 फरवरी को मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में केवल एक ही चरण में मतदान संपन्‍न हुआ, जिसके नतीजे गुरुवार को सामने आने वाले हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्‍त हो रहा है।

अन्‍य राज्‍य की बात करें तो यूपी में सात फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान हुआ। पंजाब में 20 फरवरी को, गोवा में 14 फरवरी को, मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान हुआ।
उत्‍तराखंड में 70 सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से चुनाव लड़ा। इन चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी भी राज्‍य में सक्रिय रही। पार्टी ने कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल को मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल ने गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ा।

ऐसे देख सकते हैं चुनाव परिणाम:
– राज्‍य चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां विधानसभा चुनाव परिणाम टैब प्रदर्शित किया जाएगा। इस पर क्लिक करने पर दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे।
– इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जिसे भरने के बाद आप चुनाव परिणाम देख सकेंगे।
– चुनाव आयोग की मोबाइल एप डाउनलोड कर भी आप चुनाव परिणाम देख सकते हैं।