गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री धामी रहेंगे मौजूद

आज अक्षय तृतीया के पावन मौके पर चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज आस्‍था का महापर्व शुरू हो जाएगा। वहीं केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए छह मई को खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट सबसे अंत में आठ मई को खुलेंगे। आगामी छह माह तक आम जनता यहां दर्शन करेगी।
सुबह 11:15 बजे खोल दिए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट
सुबह ठीक 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। वहीं, मां यमुना की डोली मंगलवार सुबह शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना हुई और दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *