उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार आज, विधायक से मंत्री बने खजान दास; राज्यपाल ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार आज, विधायक से मंत्री बने खजान दास; राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली पांचों सीट पर आज शुक्रवार को नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे।
विधायक खजान दास और भरत सिंह चौधरी ने नए मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।

इनके अलावा मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता भी हो चुकी हैं।

ये मंत्री और विधायक पहुंचे
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
भरत चौधरी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
विधायक खजान दास
राम सिंह केड़ा
प्रदीप बत्रा
पांच पद खाली
धामी सरकार में वर्तमान में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं। एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। वहीं मंत्रियों के तीन पद पहले से खाली चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *