टनकपुर की अंजली चंद ने पीसीएस परीक्षा की क्रेक, बनीं सहायक नगर आयुक्त, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 को अंजली चंद ने क्रेक कर सहायक नगर आयुक्त बनने पर परिवार में खुशी की लहर है.![]()
खटीमा: उत्तराखंड पीसीएस के आए परिणामों में टनकपुर निवासी अंजली चंद ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को क्रेक कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अंजली जहां वर्तमान में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं पीसीएस परीक्षा 2024 के आए परिणामों में उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा को पास कर वह सहायक नगर आयुक्त बनने में सफल रही है. उनकी इस सफलता से टनकपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणाम में कई युवाओं ने सफलता हासिल की है. जिसके बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. उन्ही में से एक अंजली चंद भी हैं, जो लमगड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं चंपावत के टनकपुर निवासी अंजली चंद का उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में चयन सहायक नगर आयुक्त पद पर होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. वर्तमान में वह अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके आवास पर शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है.
अंजली चंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस स्कूल टनकपुर से प्राप्त की. उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा और एमएससी एप्लाइड मैथ्स की शिक्षा एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से प्राप्त की. अंजली के पिता प्रकाश चंद सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी हैं. जबकि उनकी माता दीपा चंद गृहिणी हैं. उनके चाचा धर्मेंद्र चंद स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता हैं और एमडीएम स्कूल के प्रबंधक हैं. सरे चाचा बसंत राज चंद पालिका में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. अंजली ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास को देते हुए अंजली चंद ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है.
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को कम संसाधनों पर ध्यान केंद्रित करने, अधिक से अधिक रिवीजन करने, मुख्य विषयवस्तु और समसामयिक घटनाओं से लगातार अपडेट रहने की सलाह दी. अंजली चंद की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
